Monday, May 4, 2026
36.1 C
Raipur

पांच राज्यों की मतगणना शुरू, बंगाल और असम में शुरुआती रुझानों में BJP आगे

कोलकाता/असम : देश के पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों की घड़ी आ चुकी है। वोटों की गिनती शुरू हो गई है और शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं। कुछ ही घंटों में यह साफ हो जाएगा कि जनता ने अगले पांच साल के लिए किस पार्टी या गठबंधन पर भरोसा जताया है।

इस बार सबसे ज्यादा नजरें पश्चिम बंगाल और असम पर टिकी हुई हैं, जहां बीजेपी सत्ता में बड़ी एंट्री की उम्मीद लगाए बैठी है। वहीं सत्ताधारी दल अपनी पकड़ बरकरार रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

बंगाल में BJP की शुरुआती बढ़त

पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 293 सीटों पर मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी 35 सीटों पर आगे चल रही है, जिससे राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

राज्य में इस बार रिकॉर्ड 92 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है, जिसे चुनावी इतिहास का सबसे बड़ा वोटिंग प्रतिशत माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही हैं, जबकि बीजेपी पहली बार बंगाल में सरकार बनाने का सपना देख रही है।
Read more : Election Result 2026 : बंगाल से तमिलनाडु तक वोटों की गिनती जारी, किसकी बनेगी सरकार? थोड़ी देर में आएंगे पहले रुझान

भवानीपुर सीट पर हाई वोल्टेज मुकाबला

पूरे राज्य में भवानीपुर सीट सबसे ज्यादा चर्चा में है। यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी आमने-सामने हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक इस सीट का नतीजा बंगाल की राजनीति की दिशा तय कर सकता है।

असम में BJP की मजबूत शुरुआत

असम विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने मजबूत बढ़त बनाई है। पार्टी फिलहाल 26 सीटों पर आगे चल रही है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने की कोशिश कर रही है।

वहीं कांग्रेस भी 10 साल का वनवास खत्म करने के इरादे से चुनाव मैदान में उतरी है। राज्य में इस बार 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया, जिसने मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है।

केरल में UDF को शुरुआती बढ़त

केरल से सामने आए शुरुआती रुझानों में कांग्रेस नेतृत्व वाला UDF गठबंधन 6 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं सत्ताधारी LDF एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है। बीजेपी और अन्य दल भी एक-एक सीट पर आगे बताए जा रहे हैं।

केरल में इस बार सत्ता परिवर्तन होगा या पिनाराई विजयन फिर वापसी करेंगे, यह कुछ घंटों में साफ हो जाएगा।

तमिलनाडु और पुडुचेरी पर भी नजर

तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी मतगणना जारी है। तमिलनाडु में डीएमके, AIADMK-बीजेपी गठबंधन और अभिनेता विजय की पार्टी TVK के बीच मुकाबला रोचक बना हुआ है।

वहीं पुडुचेरी में भी शुरुआती राउंड की गिनती जारी है और जल्द ही वहां से भी स्पष्ट रुझान सामने आने की उम्मीद है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

West Bengal Election Results 2026 : BJP की बढ़त से बदले समीकरण, मतगणना के बीच बांकुरा में झड़प

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना...

West Bengal Election Results 2026 : TMC के गढ़ों में BJP की सेंध, भवानीपुर में ममता आगे

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना...

West Bengal Election Result 2026 : शुरुआती रुझानों में BJP को बढ़त, भवानीपुर में कांटे की टक्कर

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों...

West Bengal Election Results 2026 : शुरुआती रुझानों में BJP को बहुमत, TMC पिछड़ी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना...

बंगाल चुनाव 2026: BJP बहुमत के करीब, शुभेंदु का दावा- भवानीपुर में भी जीतेंगे

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना...

बंगाल चुनाव 2026: BJP की बढ़त से बढ़ी TMC की टेंशन, भवानीपुर में ममता पीछे

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों...

Related Articles

Popular Categories