Thursday, September 24, 2026
Home Chhattisgarh Bilaspur CG NEWS: पत्थलगांव: बूढ़ाढांड पंचायत में वित्तीय गड़बड़ी के आरोप, विकास कार्य...

CG NEWS: पत्थलगांव: बूढ़ाढांड पंचायत में वित्तीय गड़बड़ी के आरोप, विकास कार्य प्रभावित

 

गौरीशंकर गुप्ता | पत्थलगांव : पत्थलगांव क्षेत्र की ग्राम पंचायत बूढ़ाढांड में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पंचायत की विकास राशि के दुरुपयोग की शिकायत की है। उनका कहना है कि राशि निकाली गई, लेकिन खर्च का स्पष्ट विवरण उपलब्ध नहीं है।

CG NEWS: जानकारी के अनुसार, पंचायत को मिलने वाली राशि का उपयोग गांव के विकास कार्यों के लिए किया जाना था, लेकिन अभिलेखों में खर्च का पूरा ब्यौरा दर्ज नहीं है। इस कारण पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

CG NEWS: सरपंच ने भी स्वीकार किया है कि राशि आहरण के बाद खर्च का स्पष्ट हिसाब प्रस्तुत नहीं किया गया।
इससे पंचायत के कार्यों की निगरानी प्रभावित हुई है।

READ MORE:  CG NEWS: पत्थलगांव में जमीन घोटाले का खुलासा, तहसीलदार की रिपोर्ट से हड़कंप

CG NEWS: मामले में पूर्व सचिव बरत बाई का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि उनके कार्यकाल के दौरान ही यह वित्तीय गड़बड़ी हुई। संबंधित सचिव को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

CG NEWS: स्थानीय लोगों के अनुसार, पूर्व में भी उनके कार्यकाल को लेकर विवाद सामने आ चुके हैं। फिलहाल पंचायत का प्रभार नए सचिव को सौंपा गया है, लेकिन पुराने रिकॉर्ड स्पष्ट नहीं होने के कारण कार्यों में बाधा बनी हुई है।

CG NEWS: ग्रामीणों का कहना है कि अधूरे वित्तीय विवरण के चलते पंचायत के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

READ MORE: Kanker Naxal Attack : कांकेर-नारायणपुर सीमा पर IED ब्लास्ट: वीर शहीदों को दिया गया ‘गार्ड ऑफ ऑनर’, नम आँखों से विदा हुए छत्तीसगढ़ के लाल

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here