Smart Toll System India: भारत में शुरू हुआ पहला मल्टीलेन फ्री फ्लो टोल सिस्टम, अब बिना रुके कटेगा टोल जाने पूरी खबर…

0
105

Smart Toll System India: भारत ने अपने हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। देश का पहला मल्टीलेन फ्री फ्लो (MLFF) टोल सिस्टम शुरू कर दिया गया है, जिसमें अब वाहनों को टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होगी।

यह सिस्टम गुजरात के NH-48 पर सूरत–भरूच सेक्शन के चोरयासी टोल प्लाजा पर लागू किया गया है। इसके जरिए टोल भुगतान प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और ऑटोमैटिक हो गई है, जिससे यात्रियों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

Smart Toll System India: इस तकनीक में हाई-टेक कैमरे और सेंसर लगाए गए हैं, जो वाहनों की पहचान करते हैं। ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) और FASTag सिस्टम की मदद से टोल शुल्क अपने आप कट जाता है, और वाहन बिना रुके आगे बढ़ जाते हैं।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस पहल को देश के लिए महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि यह सिस्टम हाईवे यात्रा को तेज, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक बनाएगा, साथ ही टोल संग्रह प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाएगा।

Smart Toll System India: इस नई व्यवस्था के बाद उम्मीद है कि आने वाले समय में देश के अन्य टोल प्लाजा पर भी इसी तकनीक को लागू किया जाएगा, जिससे सड़क यात्रा और अधिक स्मूद और समय बचाने वाली बन सकेगी।

AutoSectorGrowth : भारत के ऑटो सेक्टर में जबरदस्त तेजी: मार्च 2026 में सभी सेगमेंट में डबल डिजिट ग्रोथ

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here