Thursday, June 18, 2026
30.5 C
Raipur

CG NEWS : संघर्ष को मात देकर प्रतिभा गुप्ता बनीं जिला टॉपर, 94.8% अंकों से बढ़ाया क्षेत्र का मान

CG NEWS : आनन्द चौरसिया /बलरामपुर/ करमडीहा : जिले के विकासखंड वाड्रफनगर अंतर्गत ग्राम मेंढारी की होनहार छात्रा प्रतिभा गुप्ता ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 500 में से 474 अंक (94.8%) प्राप्त कर जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस शानदार सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। प्रतिभा गुप्ता, स्वर्गीय श्री राजेश कुमार गुप्ता (पूर्व शिक्षक) एवं श्रीमती नयनतारा गुप्ता की पुत्री हैं। जो लगन से पढ़ाई करती थी और मुख्य विषय साइंस विज्ञान रहा है.

CG NEWS : वे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, करमडीहा (ब) विज्ञान संकाय विषय की छात्रा हैं। प्रतिभा के परिवार में उनके बड़े भाई ऋषि कुमार गुप्ता एवं छोटे भाई नैतिक कुमार गुप्ता भी हैं, जो हर कदम पर उनके साथ खड़े रहे।

CG NEWS : प्रतिभा की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और परिवार व शिक्षकों का सतत मार्गदर्शन रहा है। वह प्रतिदिन सुबह 4 बजे से 7 बजे तक तथा शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक नियमित अध्ययन करती थीं। कठिन समय में भी उन्होंने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया।

CG NEWS : प्रतिभा के जीवन में संघर्ष की कहानी भी उतनी ही गहरी है। जब वह कक्षा 9वीं में थीं, तभी उनके पिता का ब्लड कैंसर के कारण निधन हो गया था। इस घटना के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई, लेकिन उनकी माता ने साहस और धैर्य का परिचय देते हुए बच्चों की पढ़ाई जारी रखी।

CG NEWS : इस कठिन दौर में उनके बड़े भाई ऋषि कुमार गुप्ता को अनुकंपा नियुक्ति मिली, जिससे परिवार को आर्थिक सहारा मिला। बड़े भाई ने न केवल घर की जिम्मेदारी संभाली, बल्कि प्रतिभा को हर समय प्रेरित करते रहे। उनका यह निरंतर मार्गदर्शन और हौसला प्रतिभा की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा।

CG NEWS : विद्यालय के प्राचार्य एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी प्रतिभा को निरंतर प्रोत्साहित किया। उनके मार्गदर्शन और सकारात्मक ऊर्जा ने प्रतिभा का आत्मविश्वास बढ़ाया और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

CG NEWS : प्रतिभा का सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। इसके लिए वह आगे चलकर NEET परीक्षा की तैयारी करना चाहती हैं। उनका कहना है कि कठिन परिस्थितियाँ कभी भी लक्ष्य के रास्ते में बाधा नहीं बनतीं, यदि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास सच्चा हो।

CG NEWS : प्रतिभा की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत भी है। उनकी सफलता यह स्पष्ट संदेश देती है कि संघर्ष चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Latest YouTube Shorts

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक,  देर रात तक चलता रहा क्लब

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक, देर रात तक चलता रहा क्लब

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories