Friday, June 19, 2026
37.6 C
Raipur

CG News: कानून व्यवस्था और लंबित मामलों पर सख्ती, बिलासपुर रेंज में आईजी ने ली समीक्षा बैठक

गौरी शंकर गुप्ता /बिलासपुर: कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने और लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण को लेकर बिलासपुर रेंज में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राम गोपाल गर्ग द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली गई, जिसमें रेंज के सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

CG News: बैठक में रायगढ़, मुंगेली, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, कोरबा, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और जांजगीर-चांपा जिलों के पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान आईजी ने कानून व्यवस्था की स्थिति, लंबित मामलों और विभिन्न प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की।

READ MORE: बस्तर : घुटनों के बल सड़क पार कर पानी भरने को मजबूर दिव्यांग महिला! वायरल VIDEO ने खोली योजनाओं की पोल

CG News:आईजी गर्ग ने निर्देश दिए कि 1 मई से 10 जून तक आयोजित होने वाले ‘सुशासन तिहार’ के दौरान प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण किया जाए। साथ ही रेंज में लंबित 2374 मर्ग प्रकरणों, विशेषकर वर्ष 2024 से पूर्व के मामलों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए गए। हत्या जैसे गंभीर मामलों में डीएनए जांच और एफएसएल रिपोर्ट को प्राथमिकता से प्राप्त करने पर भी जोर दिया गया।

CG News: बैठक में पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के निर्देश भी दिए गए। आईजी ने कहा कि आवेदनों का सत्यापन 15 दिनों के भीतर ऑनलाइन पूरा किया जाए और आवेदकों को अनावश्यक रूप से थाने बुलाने से बचा जाए।

CG News: इसके अलावा माइनिंग क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मियों का रिकॉर्ड रखने, हाईवे पेट्रोलिंग को मजबूत करने और बाहरी राज्यों में जाने वाली पुलिस टीमों द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

READ MORE: Raipur Police DCP Inspection : रायपुर डीसीपी का खमतराई थाने में औचक निरीक्षण: अपराध रजिस्टर और मालखाने की पड़ताल, लापरवाहों को दी चेतावनी

CG News: आईजी राम गोपाल गर्ग ने सभी अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने और लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के लिए गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Latest YouTube Shorts

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories