Indigo flight emergency landing :रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी

Sanjay Sahu
Indigo flight emergency landing

Indigo flight emergency landing :रायपुर : रायपुर एयरपोर्ट पर उस समय हलचल मच गई जब एक इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। कोलकाता से पुणे जा रही फ्लाइट में एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं।

Indigo flight emergency landing :स्थिति को देखते हुए विमान चालक दल ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और मेडिकल इमरजेंसी घोषित करते हुए रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर लैंडिंग का फैसला लिया। दोपहर करीब 12 बजे विमान सुरक्षित उतारा गया।

Indigo flight emergency landing :लैंडिंग के तुरंत बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम ने महिला यात्री को प्राथमिक उपचार दिया और एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। समय रहते मदद मिलने से स्थिति को संभाल लिया गया।

Indigo flight emergency landing :जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद फ्लाइट ने करीब 1 बजे दोबारा अपने गंतव्य पुणे के लिए उड़ान भर दी। एयरपोर्ट प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया को तेजी और समन्वय के साथ पूरा किया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *