Raigarh Police Quick Action : शादीशुदा युवक ने खुद को बताया कुंवारा, 13 साल की नाबालिग को भगा ले गया सक्ती; रायगढ़ पुलिस ने दबोचा

VIKASH KHALKHO

Raigarh Police Quick Action : गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़: कोतवाली पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी रमेश यादव (21 वर्ष) को सक्ती जिले के डभरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

मेले में हुई थी पहचान, झांसा देकर ले गया सक्ती: जानकारी के अनुसार, पीड़िता की आरोपी से एक साल पहले मेले में मुलाकात हुई थी। आरोपी रमेश यादव, जो पहले से शादीशुदा था, ने खुद को अविवाहित बताकर बालिका को प्रेम जाल में फंसाया। 27 अप्रैल को वह रायगढ़ आया और शादी का प्रलोभन देकर बालिका को अपनी मोटरसाइकिल पर डभरा ले गया। बालिका की मां की रिपोर्ट पर एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में टीम गठित की गई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तत्काल डभरा में दबिश देकर बालिका को बरामद कर लिया।

कड़ी धाराओं में केस दर्ज: पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल जब्त किया है। पीड़िता के बयान और मेडिकल जांच के बाद मामले में बीएनएस (BNS) और पॉक्सो एक्ट (POCSO) की धाराएं जोड़ी गई हैं। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि नाबालिगों के विरुद्ध अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *