West Bengal Election Phase 2 : कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले हिंसा की आशंकाओं को देखते हुए चुनाव आयोग (ECI) ने सख्त कदम उठाए हैं। आयोग ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को निर्देश दिया है कि वह सुनिश्चित करे कि मतदान के दौरान असामाजिक तत्व बमों का उपयोग न कर सकें। यह निर्देश राज्य के विभिन्न हिस्सों से भारी मात्रा में देसी बमों की बरामदगी और छिटपुट धमाकों की खबरों के बाद जारी किया गया है।
79 देसी बम बरामद, NIA ने शुरू की जांच: बीते शनिवार को कोलकाता के भांगड़ इलाके से पुलिस ने 79 देसी बम बरामद किए थे। गृह मंत्रालय के आदेश के बाद NIA ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच अपने हाथ में ले ली है। आरोप है कि ये बम चुनावी हिंसा फैलाने और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने के लिए जमा किए गए थे।
हिंसा रोकने के लिए विशेष प्रबंध: चुनाव आयोग ने 4 मई को होने वाली मतगणना के बाद भी राज्य में केंद्रीय बलों की 500 कंपनियों की तैनाती जारी रखने का फैसला किया है। आयोग का कहना है कि पिछले चुनावों में हुई चुनाव-पश्चात् हिंसा (Post-Poll Violence) को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। साथ ही, 2 मई को परिणाम आने के बाद किसी भी तरह के विजय जुलूस पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।











