Saturday, September 19, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Stone Pelting News : इंदौर में मामूली बात पर महासंग्राम: लोडिंग...

Indore Stone Pelting News : इंदौर में मामूली बात पर महासंग्राम: लोडिंग रिक्शा खड़ा करने पर भिड़े दो पक्ष, जमकर चले पत्थर; 5 से अधिक घायल

Indore Stone Pelting News : इंदौर: शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र स्थित कंजर मोहल्ला में रविवार रात लोडिंग रिक्शा खड़ा करने जैसी छोटी सी बात पर खूनी संघर्ष हो गया। दो पक्षों के बीच शुरू हुई बहस ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और मोहल्ले में जमकर पत्थरबाजी हुई। इस घटना में दोनों पक्षों के लगभग 7 से 8 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

थप्पड़ मारते ही भड़की हिंसा: पुलिस के मुताबिक, विवाद की शुरुआत तब हुई जब रोहित नामक युवक ने सड़क पर अपना लोडिंग रिक्शा खड़ा किया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने जब रिक्शा हटाने को कहा, तो रोहित की उनसे कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर रोहित ने दूसरे पक्ष के एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद दोनों गुटों के लोग लाठी-डंडे और पत्थर लेकर आमने-सामने आ गए।

पुलिस ने 8 लोगों को किया राउंडअप: पत्थरबाजी की सूचना मिलते ही छत्रीपुरा पुलिस का भारी बल और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति को काबू में किया। थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने बताया कि दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब तक 8 उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है। इलाके में फिलहाल शांति है और पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here