Islamabad Driverless Car: ड्राइवरलेस कार का टेस्ट पड़ा भारी, पुलिस वैन से टकराई; VIDEO वायरल

Sanjay Sahu
Islamabad Driverless Car

Islamabad Driverless Car: नई दिल्ली। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्राइवरलेस यानी ऑटोमेटेड कार के टेस्ट के दौरान बड़ा हादसा हो गया। डी-चौक इलाके में टेस्ट के दौरान कार अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़ी पुलिस वैन से जा टकराई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया गया कि कार को इंटरनेट और सैटेलाइट कनेक्शन के जरिए दूर बैठे ऑपरेटर द्वारा नियंत्रित किया जा रहा था। इस दौरान पत्रकार मुहम्मद अलीजा कार की आगे वाली पैसेंजर सीट पर बैठे थे और कार की तकनीक और फीचर्स के बारे में जानकारी दे रहे थे।

टेस्ट के दौरान अचानक रिमोट से नियंत्रित स्टीयरिंग का कंट्रोल बिगड़ गया और कार पुलिस वैन की ओर बढ़ने लगी। वीडियो में अलीजा कार को रोकने के लिए हैंडब्रेक खींचते नजर आए, लेकिन उनकी कोशिश सफल नहीं हुई और कार वैन से टकरा गई।

अलीजा के मुताबिक, शुरुआत में कार ठीक तरह से काम कर रही थी, लेकिन इंटरनेट कनेक्शन में परेशानी आने के बाद तकनीकी खराबी हुई और कार का नियंत्रण चला गया। उन्होंने बताया कि वह एबटाबाद के टेक्नोलॉजी उत्साही एहसान जफर की ऑटोमेटेड ड्राइविंग तकनीक की रिपोर्टिंग कर रहे थे।

Islamabad Driverless Car: घटना के बाद अलीजा ने कहा कि उनका उद्देश्य टेक इनोवेटर को बदनाम करना नहीं है। उन्होंने नई तकनीक के परीक्षण के दौरान सुरक्षा को प्राथमिकता देने की जरूरत बताई। उनका कहना है कि अगर ऐसी घटना व्यस्त सड़क पर होती तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते थे। घटना के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *