CG NEWS: श्रीनगर में गूंजा छत्तीसगढ़ का खेल मॉडल, डिप्टी सीएम अरुण साव ने रखी मजबूत खेल नीति की रूपरेखा

0
81

रायपुर : केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा श्रीनगर में आयोजित राष्ट्रीय खेल चिंतन शिविर में छत्तीसगढ़ का खेल मॉडल चर्चा का केंद्र बन गया। दूसरे दिन उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने ‘गुड गवर्नेंस इन स्पोर्ट्स’ विषय पर सत्र की अध्यक्षता करते हुए राज्य की खेल नीतियों और उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया।

छत्तीसगढ़ मॉडल की सराहना

CG NEWS:उप मुख्यमंत्री साव ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से राज्य में लागू पारदर्शी और प्रभावी खेल व्यवस्थाओं को साझा किया। उन्होंने बताया कि किस तरह बेहतर नीति, संसाधन और अवसरों के जरिए खिलाड़ियों को आगे बढ़ाया जा रहा है। विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ की योजनाओं को सराहते हुए इसे एक प्रभावी मॉडल बताया।

READ MORE: CG ACCIDENT : भीषण सड़क हादसा: उर्स से लौट रहे परिवार की गाड़ी पलटी, 2 की मौत, 11 घायल

ओलंपिक सफलता के लिए मजबूत व्यवस्था जरूरी

CG NEWS:अरुण साव ने कहा कि प्रतिभा, पारदर्शिता और अवसर—ये तीनों मिलकर ही भारत को वैश्विक खेल शक्ति बना सकते हैं। उन्होंने जोर दिया कि मजबूत खेल ढांचा और सही प्रोत्साहन से ही देश ओलंपिक में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकता है।

खेल अवसंरचना और प्रतिभा संवर्धन पर जोर

CG NEWS: चिंतन शिविर के दौरान साव ने विभिन्न राज्यों के खेल मंत्रियों और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से संवाद कर खेल अवसंरचना के विकास, प्रतिभा पहचान और खिलाड़ियों को अधिक अवसर देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में इन क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की।

नीतिगत सुधार और पारदर्शिता पर चर्चा

CG NEWS: शिविर में खेल प्रशासन, चयन प्रक्रिया और नीतिगत सुधारों पर गहन मंथन हुआ। खासतौर पर चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और ‘एज फ्रॉड’ रोकने के लिए सख्त सत्यापन व्यवस्था लागू करने पर जोर दिया गया।

आत्मनिर्भर खेल उद्योग की दिशा में कदम

CG NEWS: चर्चा के दौरान यह भी सामने आया कि भारत को खेल उपकरणों के निर्माण में आत्मनिर्भर बनना चाहिए। स्पोर्ट्स स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने और घरेलू स्तर पर अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता के उपकरण बनाने की जरूरत पर सहमति बनी।

READ MORE: CG CRIME : पड़ोसी विवाद ने लिया खौफनाक रूप: घर में घुसकर मारपीट, जहर पिलाने और वीडियो बनाकर धमकी के आरोप

‘MY Bharat’ योजना पर फोकस

CG NEWS: शिविर के अंतिम सत्र में MY Bharat योजना और उसकी कार्ययोजना पर चर्चा की गई, जिसमें युवाओं को अधिक अवसर देने और योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया।

दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी

CG NEWS: दो दिवसीय इस शिविर में ओलंपियन अभिनव बिंद्रा, पुलेला गोपीचंद और गगन नारंग सहित कई खेल विशेषज्ञ और नीति निर्माता शामिल हुए।

केंद्रीय मंत्री की घोषणा

CG NEWS: समापन अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने घोषणा की कि जल्द ही युवा मामलों पर केंद्रित एक अलग चिंतन शिविर आयोजित किया जाएगा।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here