Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh रायपुर में माओवादी दंपती की गिरफ्तारी पर गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा...

रायपुर में माओवादी दंपती की गिरफ्तारी पर गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान

0
162
रायपुर
रायपुर

रायपुर। राजधानी रायपुर में नक्सल विरोधी दस्ता और पुलिस टीम ने कार्रवाई कर माओवादी संगठन से जुड़े एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड बनाकर मकान लिया और शहर में रह रहे थे। गिरफ्तार व्यक्ति जग्गू और कमला नक्सली गतिविधियों में सक्रिय बताए गए हैं।

READ MORE : Tikamgarh News : वरिष्ठ फार्मासिस्टों का स्मृति चिन्ह से सम्मान

गृहमंत्री विजय शर्मा ने मामले पर बयान देते हुए कहा कि प्रदेश में नक्सलवाद पर लगातार कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि हाल ही में बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। गृहमंत्री ने यह भी कहा कि बस्तर के लोग अब नक्सलवाद नहीं, बल्कि अपने गांव में विकास चाहते हैं।

READ MORE : Rewa News : पिकनिक स्पॉट पर पति-पत्नी से लूट और मारपीट…

अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनकी नेटवर्क तथा अन्य नक्सली गतिविधियों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से राजधानी में नक्सलियों की गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ेगा और सुरक्षा बल सतर्क रहेंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here