Saturday, September 12, 2026
Home Chhattisgarh CG ACCIDENT : बेटी की शादी से पहले मातम: सड़क हादसे में...

CG ACCIDENT : बेटी की शादी से पहले मातम: सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, घर लौटते समय स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर

CG ACCIDENT
CG ACCIDENT

CG ACCIDENT : लोरमी : लोरमी के फास्टरपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे एक दंपत्ति की जिंदगी उस समय खत्म हो गई, जब वे खरीदारी कर घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जिस घर में जल्द ही शहनाई बजने वाली थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

CG ACCIDENT : जानकारी के मुताबिक, ग्राम लगरा निवासी इंद्रेश्वर तिवारी (56) और उनकी पत्नी देवेश्वरी तिवारी (48) अपनी बेटी की शादी की तैयारी में जुटे हुए थे। वे मुंगेली शहर से कपड़े और अन्य जरूरी सामान खरीदकर बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नवोदय विद्यालय दाबो के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया।

CG ACCIDENT : घटना की सूचना मिलते ही फास्टरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद पूरे लगरा गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

CG ACCIDENT : इसी तरह बालोद जिले में भी एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां नेशनल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया और मुआवजे की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि खराब सड़क और तेज रफ्तार वाहनों के कारण लगातार ऐसे हादसे हो रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here