CG NEWS : जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में एक युवक द्वारा एसपी कार्यालय परिसर में जहर खाने की घटना से हड़कंप मच गया। टीआर साहू (23) नामक युवक ने कथित तौर पर अपनी शिकायत पर कार्रवाई न होने से परेशान होकर यह कदम उठाया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
CG NEWS : जानकारी के मुताबिक, युवक ने अपने मकान मालिक राजेंद्र राठौर पर गंभीर आरोप लगाए थे। उसका कहना था कि वह पिछले कुछ महीनों से किराए पर रह रहा था और इस दौरान उसे बहला-फुसलाकर शराब पिलाई जाती थी और जबरन कागजात तैयार करवाए जाते थे। युवक ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी मजदूरी नहीं दी गई और उसके दस्तावेज अपने पास रख लिए गए।
CG NEWS : युवक के अनुसार, उस पर एक महिला की संदिग्ध मौत को दुर्घटना दिखाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। इन सब कारणों से वह मानसिक रूप से परेशान था।
CG NEWS : बताया जा रहा है कि युवक ने इस संबंध में पहले भी पुलिस को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से आहत होकर उसने एसपी कार्यालय में ही जहर खा लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।











