Singrauli Crime: पशु तस्करी पर जियावन पुलिस का प्रहार, लाखों की भैंसें बरामद

0
95

Singrauli Crime: सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देश एवं एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में थाना जियावन पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार पिकअप वाहनों से 17 भैंसों को बरामद किया है। सभी पशुओं को क्रूरता पूर्वक वाहनों में भरकर ले जाया जा रहा था।

थाना प्रभारी जियावन निरीक्षक डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को 10 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम उमरहर लोहरा बांध क्षेत्र में पिकअप वाहनों में पशुओं को भरकर ले जाया जा रहा है।

सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी, जहां चार पिकअप वाहनों में रस्सियों से बांधकर 17 भैंसों को ठूंसकर रखा गया था। पुलिस को देख वाहन चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गए।

Singrauli Crime: पुलिस ने पिकअप वाहन क्रमांक MP66ZB1496, MP66ZG6097 तथा दो बिना नंबर की पिकअप सहित 17 भैंसों को जब्त कर लिया। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 22 लाख 44 हजार रुपये आंकी गई है।

Singrauli Crime: इस संबंध में थाना जियावन में अपराध क्रमांक 186, 187, 188, 189/2026 के तहत पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11 के अंतर्गत अज्ञात वाहन चालकों के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

जब्त किए गए पशुओं को सुरक्षा के लिए थाना परिसर में रखा गया है तथा उन्हें चारा-पानी की व्यवस्था भी कराई गई।

Singrauli Crime: कार्रवाई में निरीक्षक डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक तेजबहादुर सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक आशीष द्विवेदी, चालक रामसुंदर विश्वकर्मा, आरक्षक दिनेश कुमार, खुम सिंह, सदन कुमार, बृजेन्द्र सिंह, नाथूलाल प्रजापति और अमित कुमार की विशेष भूमिका रही।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here