बीजे कॉलेज हॉस्टल पर गिरा प्लेन : एमबीबीएस छात्रों में भारी जनहानि की आशंका, घटनास्थल पर चीख-पुकार…..

अहमदाबाद। बीजे कॉलेज हॉस्टल पर गिरा प्लेन : शहर के बीचों-बीच स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स हॉस्टल पर गुरुवार दोपहर Air India का Boeing 787 विमान क्रैश हो गया। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और टेकऑफ के कुछ मिनट बाद ही हादसे का शिकार हो गया। विमान के मलबे का बड़ा हिस्सा मेडिकल कॉलेज के अंडरग्रेजुएट MBBS छात्रों के हॉस्टल पर आ गिरा, जिससे मौके पर ही कई छात्रों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

बीजे कॉलेज हॉस्टल पर गिरा प्लेन : सिविल अस्पताल से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह मैसिव कैजुअल्टी (Mass Casualty) की स्थिति है। राहत व बचाव कार्य के दौरान हॉस्टल से कई छात्र-छात्राओं के शव और घायल अवस्था में शव बाहर निकाले गए हैं।

घटना के समय हॉस्टल में दर्जनों छात्र मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज आवाज और आग के गुबार के साथ विमान नीचे गिरा और हॉस्टल का एक बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया। चारों ओर चीख-पुकार, जलती लाशें और टूटे मलबे की भयावहता ने हर किसी को दहला दिया।

बीजे कॉलेज हॉस्टल पर गिरा प्लेन

सिविल अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। MBBS छात्रों के परिजनों को सूचना दी जा रही है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल बैठक बुलाई है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृह मंत्री अमित शाह ने हादसे पर चिंता जताई है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और सेना की टुकड़ियां भी राहत कार्य में लगी हुई हैं।

हादसे की व्यापकता को देखते हुए राज्य सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं। माना जा रहा है कि तकनीकी खराबी के चलते विमान अपना संतुलन खो बैठा और घनी आबादी वाले क्षेत्र में जा गिरा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories