CG NEWS : माकड़ी धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, भक्तिमय माहौल में हुआ भंडारा

0
161
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS :रोशन सेन/माकड़ी ,/हनुमान जन्मोत्सव का पावन पर्व बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सार्वजनिक पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

CG NEWS :पूजा-अर्चना के पश्चात सभी भक्तों के लिए खीर-पूड़ी प्रसाद की सुंदर व्यवस्था की गई, जिसे स्थानीय व्यापारी मित्रों के सहयोग से संपन्न कराया गया। प्रसाद वितरण में भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे आयोजन में उल्लास का माहौल बना रहा।

CG NEWS :इस भव्य आयोजन में व्यापारी संघ के सदस्य—संजू ग्वाल, दीपेंद्र नाग, सुदर्शन साहू, अनुज साहू, संजू पोयम और चंदन साहू सहित अनेक हनुमान भक्त उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस पावन अवसर को भक्ति और उत्सव के रंग में रंग दिया। हनुमान जन्मोत्सव के इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूती दी, बल्कि सामाजिक एकता और सहयोग का भी सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here