SGMH : इंदौर। श्याम शाह मेडिकल कॉलेज से संबद्ध गांधी स्मृति चिकित्सालय (एसजीएमएच) के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में चिकित्सकों और प्रशासन के बीच तनाव बढ़ गया है। विभाग में एचओडी डॉ. बीनू सिंह की कार्यशैली और कथित तानाशाही के चलते दो चिकित्सकों ने इस्तीफा दे दिया।
Read More : Jabalpur News : उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने जनजाति गौरव दिवस में लिया हिस्सा
SGMH : स्थिति का समाधान न मिलने पर 7 महिला चिकित्सक सीधे डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला के बंगले पहुंचीं और उन्हें लिखित शिकायत पत्र सौंपा। चिकित्सकों ने एचओडी की मानसिक
प्रताड़ना, अनुशासनहीनता और शत्रुतापूर्ण व्यवहार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग में काम का वातावरण तनावपूर्ण और अव्यवस्थित हो गया है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है।
Read More : illegal arms smuggler : क्राइम ब्रांच इंदौर की बड़ी कार्यवाही: बड़वानी का फरार अवैध हथियार तस्कर गिरफ्तार
SGMH : डिप्टी सीएम ने चिकित्सकों की शिकायत सुनने के बाद न्यायसंगत कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि विभाग में काम करने का माहौल सुधारा जाएगा। उन्होंने इस मामले में डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को बंगले में तलब किया, जो रविवार को उपस्थित होंगे। इस मुलाकात के बाद चिकित्सकों को उम्मीद है कि विभाग में बड़े बदलाव के साथ कार्यस्थल का माहौल सुधरेगा।











