36-riders-club-in-raipur : रायपुर। वर्ष 2020 में स्थापित 36 राइडर्स क्लब आज छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा और सक्रिय राइडर्स क्लब बन चुका है। रायपुर में आयोजित वार्षिक अधिवेशन के दौरान क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और भविष्य की योजनाओं, उद्देश्यों तथा गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
उपस्थित सभी सदस्यों ने निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए क्लब की निरंतर प्रगति और सक्रियता की सराहना की।
बीते वर्षों में 36 राइडर्स क्लब ने छत्तीसगढ़ एवं देश के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण करते हुए प्राकृतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। क्लब के सदस्य जहां भी जाते हैं, स्थानीय परंपराओं, खानपान और संस्कृति को समझते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में योगदान दे रहे हैं।
इसके साथ ही, यात्राओं के दौरान सामाजिक जागरूकता के संदेश भी आम जनता तक पहुँचाए जाते हैं।
36-riders-club-in-raipur : क्लब समय-समय पर हेलमेट अवेयरनेस अभियान, यातायात नियमों पर कार्यशालाएँ, तथा जागरूकता राइड आयोजित करता रहा है, जिनमें पुलिस प्रशासन का सतत सहयोग प्राप्त होता है।
बैठक के दौरान नवगठित कार्यकारिणी ने अधिक पर्यटन स्थलों की खोज, छत्तीसगढ़ पर्यटन को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित करने, तथा सामाजिक अभियानों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। सदस्यों ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी क्लब की गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।













