Saturday, February 14, 2026
28.1 C
Raipur

Shri Guru Teg Bahadur School : श्री गुरु तेग बहादुर विद्यालय में 350वां शहीदी दिवस मनाया गया

Shri Guru Teg Bahadur School : गौरी शंकर गुप्ता/बिलासपुर। श्री गुरु तेग बहादुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरू जी के 350वें शहीदी दिवस का कार्यक्रम बड़े श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत श्री गुरु तेग बहादुर जी की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद ज्ञानी सरवन सिंह जी द्वारा पाठ और अरदास की गई।

Shri Guru Teg Bahadur School :
शिक्षण समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल ने बच्चों को संबोधित करते हुए गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गुरुजी का जीवन सत्य, साहस, समानता और वीरता का प्रतीक था। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को हर परिस्थिति में संतुलन बनाए रखना चाहिए, अहंकार से दूर रहना चाहिए और दूसरों के प्रति दयालु होना चाहिए। उन्होंने राम नाम के महत्व और ईश्वर में लीन रहकर सच्चा सुख प्राप्त करने का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने शिक्षकों को प्रसाद वितरित किया। इसके अतिरिक्त, जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर और स्वच्छता कार्य में लगे दीदीयों को कंबल वितरण किया गया। बच्चों ने “श्री गुरु तेग बहादुर जी अमर रहें” के नारे भी लगाए।

Shri Guru Teg Bahadur School :
कार्यक्रम में त्रिलोचन सिंह, गुरप्रीत सिंह, अमरदेव भगत, सुखविंदर सिंह, मनदीप कौर, गरिमा सिंह, ग्राम विकास विभाग के नगर प्रमुख अमित चतुर्वेदी, पार्षद नितिन पटेल, शिक्षिका प्रतिभा यादव, तृप्ति कर्मकार, निशा यादव, प्रमिला साहू, सरल तिवारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

M.P News : एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी सर्वे 2025 में इंदौर एयरपोर्ट ने मारी बाजी, देश में तीसरे स्थान पर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल द्वारा जारी...

C.G News : 38 साल पुराने दवा मामले में राज्य सरकार को झटका! छत्तीसगढ़ HC ने खारिज की अपील

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने करीब...

C.G Accident : धमतरी में भीषण सड़क हादसा! कोबरा बटालियन के 4 जवानों की मौत, एक घायल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds