बिलासपुर। खंडहर स्कूल में 13 वर्षीय बच्चे की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक चिन्मय सूर्यवंशी 15 दिन से लापता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
Read More : CG NEWS : संतान की लंबी आयु व सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने रखा कमरछठ का व्रत
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले का क्षेत्र रतनपुर थाना के भरारी गांव का है। परिजनों ने पुलिस पर खोजबीन में लापरवाही का आरोप भी लगाया है।













