Saturday, February 14, 2026
25.1 C
Raipur

Young hostage brutally beaten : रीवा के डीही गांव में युवक को बंधक बनाकर बेल्ट से बेरहमी से पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Young hostage brutally beaten : रीवा। गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के डीही गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कुछ युवकों ने एक युवक को बंधक बनाकर बेल्ट से बेरहमी से पीटा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और प्रशासन हरकत में आ गया है।

जानकारी के अनुसार, डीही गांव में पांच लोगों ने मिलकर एक युवक को पकड़ा और उसे बंधक बनाकर अमानवीय तरीके से मारपीट की। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हमलावर युवक को बेल्ट और लात-घूंसों से पीट रहे हैं।

Young hostage brutally beaten : वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस
पीड़ित युवक कौन है और इस मारपीट के पीछे का क्या कारण है, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन जैसे ही यह क्रूरता भरा वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सामने आया, उसने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया है और घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले पांचों आरोपियों की पहचान करने और पीड़ित युवक का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

गोविंदगढ़ थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों की पहचान होते ही उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds