Yash Sharma murder case : रायपुर। बहुचर्चित यश शर्मा हत्याकांड में अदालत ने सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषियों में तुषार पाहुजा, यश खेमानी, चिराग पंजवानी और तुषार पंजवानी शामिल हैं। विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटी) की अदालत ने महज 3 महीने में यह फैसला सुनाया।
Yash Sharma murder case : मामले में 28 गवाहों ने कोर्ट में गवाही दी। अभियोजन के अनुसार, 13 अक्टूबर 2024 को आरोपियों ने यश शर्मा का अपहरण कर उसे सिगरेट से दागा और चाकू से गंभीर रूप से घायल किया था। घटना के दो दिन बाद यश शर्मा को गंभीर हालत में उसके घर के बाहर फेंककर आरोपी फरार हो गए थे। इलाज के दौरान 2–3 दिन बाद उसकी मौत हो गई थी।
Yash Sharma murder case : यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था। फैसले के दौरान सजा सुनाए जाने पर आरोपियों ने कोर्ट में हंगामा किया और पुलिस की मौजूदगी में मीडिया कर्मियों को अपशब्द कहा। अदालत ने सभी दोषियों को आजीवन कारावास की सजा के साथ कड़ी टिप्पणी भी की है, जबकि पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपियों को जेल भेज दिया है।













