RAIPUR CRIME : दहेज की आग, रायपुर में गर्भवती नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

RAIPUR CRIME : रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित मोती नगर इलाके में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। 24 वर्षीय दीपाली साहू का शव मंगलवार, 13 अगस्त को ससुराल में फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतका के मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि दहेज हत्या बताया है और पति सहित चार ससुरालजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

RAIPUR CRIME : जानकारी के अनुसार, उड़ीसा के सदरगढ़ जिले के कुतरा गांव निवासी अशोक साहू ने अपनी बेटी दीपाली (उर्फ डॉली) की शादी 22 नवंबर 2024 को रायपुर के मोती नगर निवासी अंकित गुप्ता से की थी। अशोक साहू का कहना है कि शादी के एक महीने बाद ही बेटी का व्यवहार बदल गया और उसने बताया कि पति अंकित गुप्ता, ससुर राजकुमार गुप्ता, सास संजु गुप्ता और ननद अंकिता गुप्ता दहेज की मांग को लेकर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।

RAIPUR CRIME : परिजनों के मुताबिक, दीपाली 2-3 महीने की गर्भवती थी और ससुराल पक्ष उस पर यह बात मायके से छिपाने का दबाव बना रहा था क्योंकि उन्हें पुत्र की चाह थी। जब दीपाली ने अपनी मां को गर्भावस्था की जानकारी दी तो उत्पीड़न और बढ़ गया। आरोप है कि ससुराल में उसके भाई-बहनों के साथ भी अपमानजनक व्यवहार होता था।

RAIPUR CRIME : घटना से पहले दीपाली ने अपने चाचा को व्हाट्सऐप संदेश भेजकर घर न आने की सलाह दी थी, साथ ही मां को फोन कर रोते हुए बताया था कि उसके साथ “जादू-टोना” किया गया है और गर्भवती होने की बात सास को पता चलने पर प्रताड़ना और बढ़ गई है।

RAIPUR CRIME : 13 अगस्त को पति अंकित गुप्ता ने फोन कर दीपाली की मौत की खबर दी, जिसके बाद मायके पक्ष में कोहराम मच गया। अशोक साहू का आरोप है कि यह एक योजनाबद्ध दहेज हत्या है। उन्होंने रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

 

 

RAIPUR CRIME : छत्तीसगढ़ शौंडिक समाज के प्रदेश अध्यक्ष शिवरतन गुप्ता ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह समाज के लिए शर्मनाक है और पुलिस को निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। फिलहाल टिकरापारा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बयान व रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories