टोक्यो। टोक्यो में जारी वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 के जैवलिन थ्रो फाइनल में भारत के सचिन यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि वह मेडल जीतने से मात्र 40 सेंटीमीटर से चूक गए और चौथे स्थान पर रहे।
गोल्ड – त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशोर्न वाल्कॉट (88.16 मीटर)
सिल्वर – ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स (87.38 मीटर)
ब्रॉन्ज – अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन (86.67 मीटर)
चौथा स्थान – भारत के सचिन यादव (86.27 मीटर)
सचिन यादव का प्रदर्शन
- पहला थ्रो: 86.27 मीटर (करियर बेस्ट)
- दूसरा थ्रो: फाउल
- तीसरा थ्रो: 85.71 मीटर
- चौथा थ्रो: 84.90 मीटर
- पांचवां थ्रो: 85.96 मीटर
- छठा थ्रो: 80.95 मीटर
सचिन ने अपने पहले प्रयास में ही करियर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया और लंबे समय तक पदक की रेस में बने रहे। लेकिन अंततः अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन ने 86.67 मीटर का थ्रो कर उन्हें चौथे स्थान पर धकेल दिया।
Read News : Sharadiya Navratri 2025 : इन 6 वास्तु नियमों का पालन किए बिना अधूरी रहेगी मां दुर्गा की पूजा
नीरज और नदीम का निराशाजनक प्रदर्शन
भारत के स्टार नीरज चोपड़ा (पिछले चैम्पियन) इस बार फाइनल में आठवें स्थान पर रहे। वहीं, पाकिस्तान के ओलंपिक चैम्पियन अरशद नदीम दसवें स्थान से आगे नहीं बढ़ सके।
सचिन यादव ने हालांकि मेडल मिस किया, लेकिन अपने प्रदर्शन से भारतीय एथलेटिक्स को नई उम्मीद जरूर दी है।











