Saturday, April 4, 2026
28.1 C
Raipur

Women Empowerment : नारी सशक्तिकरण हेतु खरोरा में ‘सप्तशक्ति संगम’ कार्यक्रम संपन्न; मातृशक्ति के महत्व पर हुआ मंथन

Women Empowerment : खरोरा(रोहित वर्मा)। खरोरा में रविवार को मां सरस्वती बाल कल्याण समिति द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर में नारी सशक्तिकरण की दिशा में ‘सप्तशक्ति संगम’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज और परिवार में मातृशक्ति की भूमिका को मजबूत और सशक्त बनाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिसके बाद दीदी कंचन वर्मा ने उपस्थित अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एवं भाजपा मंडल खरोरा अध्यक्ष श्रीमती सोना वर्मा ने परिवार एवं समाज में मातृशक्ति के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय संयुक्त परिवार व्यवस्था की प्रासंगिकता को रेखांकित करते हुए बताया कि नारी में निहित सप्त शक्तियाँ—श्री, वाम, स्मृति, मेधा, धृति और क्षमा—ही परिवार को सुसंस्कृत, समन्वित और समृद्ध बनाने में सक्षम होती हैं। उन्होंने सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्यबोध और कुटुंब प्रबंधन को भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने की आवश्यक कसौटी बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सोनी ने की, जिन्होंने मातृशक्ति के योगदान को समाज की मजबूती का आधार बताया। मुख्य अतिथि, समाजसेवी एवं अग्रवाल समाज अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा अग्रवाल ने रानी लक्ष्मीबाई, अहिल्याबाई होल्कर और सिंधुताई जैसी भारतीय नारियों के उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि “जब नारी अपनी शक्ति को पहचानती है, तब परिवार, समाज और राष्ट्र सभी प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होते हैं।” इस अवसर पर लगभग 150 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बनाने के लिए धार्मिक एवं ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बालिकाओं ने भी रानी लक्ष्मीबाई, जीजामाता, अहिल्याबाई होल्कर और तीजनबाई की वेशभूषा में प्रेरणादायक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इस दौरान महिलाओं ने अपने अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम का संचालन एवं अंत में आभार प्रदर्शन श्रीमती कंचन वर्मा ने किया।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव, ‘अटल आरोग्य लैब’ की शुरुआत

निशानेबाज न्यूज डेस्क: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य...

C.G News : बिलासपुर में बर्ड फ्लू अलर्ट, जांच के लिए पहुंचेगी केंद्रीय टीम

निशानेबाज न्यूज डेस्क: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोनी...

M.P News : भोपाल में फर्जी अस्पतालों पर बवाल, NSUI ने खोला मोर्चा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल...

भोपाल में ड्यूटी से लौटते वक्त पुलिसकर्मी बना फरिश्ता, घायल को पहुंचाया अस्पताल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल...

LPG संकट पर बड़ा फैसला! इंदौर में नए कनेक्शन बंद, भोपाल में सख्ती

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के इंदौर और...

Related Articles

Popular Categories