VIT University : सीहोर। वीआईटी यूनिवर्सिटी में हुए हंगामे के मामले को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संज्ञान लिया है। उनके निर्देश पर मामले की समीक्षा के लिए प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर सीहोर पहुंचीं और कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को मामले में सख्ती से कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी की अवस्थाओं की जांच जारी है और जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने छात्रों के लिए पानी और खाने के सैंपल भी जांच के लिए लिए हैं।
VIT University कृष्णा गौर ने कहा कि मुख्यमंत्री मामले पर नजर बनाए हुए हैं और बच्चों की सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो, इसके लिए कॉलेज प्रबंधन के साथ विशेष बैठक आयोजित की जाएगी।
प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर – “बच्चों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। यूनिवर्सिटी की व्यवस्थाओं की जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होने दी जाएगी।”













