Saturday, April 4, 2026
28.1 C
Raipur

Vikram Bhatt और पत्नी की बढ़ी मुश्किलें! कोर्ट ने जमानत की खारिज, भेजा 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर …

जयपुर: उदयपुर में सामने आए 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के हाई-प्रोफाइल मामले में मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबर भट्ट की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मंगलवार को अदालत ने दोनों की अंतिम जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। अब दोनों आरोपियों को उदयपुर जेल में रहना होगा।

फिल्म निर्माण के नाम पर निवेश का आरोप
मामले की जांच में सामने आया है कि विक्रम भट्ट पर उदयपुर के डॉक्टर अजय से फिल्म निर्माण में मोटे मुनाफे का झांसा देकर करीब 30 करोड़ रुपये लेने का आरोप है। बताया जा रहा है कि यह रकम अलग-अलग किस्तों में ली गई थी। आरोप है कि न तो निवेशक डॉक्टर को किसी फिल्म की कमाई में हिस्सा मिला और न ही उनकी रकम वापस की गई।

मुंबई से ट्रांजिट रिमांड पर लाए गए उदयपुर
शिकायत दर्ज होने के बाद उदयपुर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को मुंबई से ट्रांजिट रिमांड पर गिरफ्तार किया। दोनों को उदयपुर लाकर पूछताछ की गई और इसके बाद अदालत में पेश किया गया।

Read More : Breaking News : फिल्ममेकर Vikram Bhatt गिरफ्तार, बायोपिक के नाम पर 30 करोड़ की ठगी का आरोप

जमानत याचिका पर कोर्ट का सख्त रुख
कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपियों ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अंतिम जमानत की मांग की। हालांकि, केस डायरी और जांच से जुड़े तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया और दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी किए।

विक्रम भट्ट ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
मीडिया से बातचीत में विक्रम भट्ट ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताते हुए इसे आपसी गलतफहमी करार दिया था। उन्होंने दावा किया था कि मामला जल्द सुलझ जाएगा। लेकिन पुलिस जांच में गंभीर बिंदु सामने आने के बाद कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया।

फिल्म इंडस्ट्री में मचा हड़कंप
इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में भी हलचल है। कई चर्चित फिल्मों से जुड़े विक्रम भट्ट के खिलाफ इतने बड़े धोखाधड़ी मामले ने फिल्म जगत और आम जनता, दोनों का ध्यान खींचा है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : सिंगरौली में मजदूरों का हंगामा, NTPC गेट पर प्रदर्शन

निशानेबाज न्यूज डेस्क: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में NTPC...

M.P में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शानदार शुरुआत, तिलक लगाकर हुआ बच्चों का स्वागत

निशानेबाज न्यूज डेस्क: मध्यप्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27...

M.P Crime : ग्वालियर में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 5 बाइक बरामद

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : ग्वालियर शहर की कोतवाली थाना...

M.P News : इंदौर से हवाई यात्रा हुई महंगी, किराए में 35% तक उछाल, आम यात्रियों पर असर

निशानेबाज न्यूज डेस्क: मिडिल ईस्ट में बढ़ते ईरान-अमेरिका तनाव...

M.P News : भोपाल में PNG नेटवर्क विस्तार को मिली रफ्तार, मामले पर केंद्र का बड़ा फैसला

निशानेबाज न्यूज डेस्क: राजधानी भोपाल में पाइप्ड नेचुरल गैस...

M.P News : लटेरी के संदीपनी स्कूल का चौंकाने वाला रिजल्ट! 93 में से 92 छात्र फेल…

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के विदिशा जिले...

IPL 2026 : पंजाब किंग्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 5 विकेट से हराया

निशानेबाज न्यूज डेस्क: आईपीएल 2026 के 7वें मुकाबले में...

Related Articles

Popular Categories