Vice President Election : INDIA गठबंधन के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार पर दीदी को क्यों हैं ऐतराज…

Parivesh
Vice President Election

Vice President Election : भारत में उपराष्ट्रपति चुनाव की हलचल तेज हो गई है। विपक्षी INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आधिकारिक तौर पर रेड्डी का नाम पेश किया। उनका मुकाबला NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से होगा, जो तमिलनाडु से आते हैं।

Vice President Election : सूत्रों के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस (TMC) इस उम्मीदवार से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। पार्टी चाहती है कि विपक्ष एक नॉन-पॉलिटिकल उम्मीदवार उतारे, जो बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ मजबूती से खड़ा हो सके। TMC सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा कि यह चुनाव केवल पद की लड़ाई नहीं बल्कि संविधान और “आइडिया ऑफ इंडिया” की रक्षा की लड़ाई है।

NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का अनुभव लंबा और प्रभावशाली है। वह जुलाई 2024 से महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं और इससे पहले झारखंड, तेलंगाना और पुडुचेरी में विभिन्न संवैधानिक जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। राधाकृष्णन ने दो बार लोकसभा सांसद के रूप में काम किया और तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष भी रहे। उनकी पहचान आरएसएस विचारधारा से जुड़ी हुई है।

Vice President Election

वहीं, बी सुदर्शन रेड्डी 2007 से 2011 तक सुप्रीम कोर्ट के जज रह चुके हैं। उन्होंने आंध्र प्रदेश, गुवाहाटी हाईकोर्ट और गोवा में लोकायुक्त के रूप में भी कार्य किया। INDIA गठबंधन ने REDDY को तेलंगाना से उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा है।

सरकार के साथ सहमति बनाने की कोशिश सफल नहीं हुई, और NDA ने दो दिन पहले अपने उम्मीदवार का नाम घोषित किया। अब 9 सितंबर 2025 को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में दोनों उम्मीदवारों के बीच सियासी जंग देखने को मिलेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *