Sarkari Naukari : कृषि क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा मौका, 750 पदों पर निकली भर्ती…..

0
89
Sarkari Naukari
Sarkari Naukari

Sarkari Naukari : चंडीगढ़। हरियाणा के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बेहतरीन अवसर आया है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने कृषि विकास अधिकारी (ADO) के 750 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा के लिए ग्रुप बी (एडमिनिस्ट्रेटिव कैडर) के तहत होगी। इच्छुक उम्मीदवार 5 अगस्त से 25 अगस्त 2025 तक hpsc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Sarkari Naukari : पात्रता और योग्यता:

आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.Sc (ऑनर्स) एग्रीकल्चर में डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही मैट्रिक, 12वीं या स्नातक/परास्नातक स्तर पर हिंदी विषय पढ़ा होना जरूरी है।

आयु सीमा:

उम्मीदवार की उम्र 1 जुलाई 2025 को 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

वेतनमान:

चयनित उम्मीदवारों को पे मेट्रिक्स लेवल-6 के अनुसार ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

आवेदन शुल्क:

  • हरियाणा के SC, BC (नॉन क्रीमी लेयर), EWS, महिलाओं के लिए ₹250।

  • अन्य सभी वर्गों के लिए ₹1000।

  • PwBD उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क रहेगा।

चयन प्रक्रिया:

चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। आयोग द्वारा परीक्षा तिथि अलग से घोषित की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया:

इच्छुक उम्मीदवार HPSC की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2025 शाम 5 बजे तक है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए बड़ा अवसर है जो कृषि के क्षेत्र में करियर बनाकर सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here