Tuesday, October 6, 2026
Home National सब्जी में छिपकली मिलने से फूड पॉइजनिंग, एक ही परिवार के 5...

सब्जी में छिपकली मिलने से फूड पॉइजनिंग, एक ही परिवार के 5 लोग अस्पताल में भर्ती

लातूर। महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अहमदपुर तहसील के खंडाली गांव में एक परिवार के पांच लोग सब्जी में मरी हुई छिपकली मिलने के बाद बीमार हो गए। सभी को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Read News : ट्रंप टैरिफ से बाजार में हलचल – गिरावट के बाद रिकवरी मोड में सेंसेक्स-निफ्टी

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे जिजाबाई जाधव (75), अनीता जाधव (40), पायल राठौड़ (20), काजल जाधव (17) और ओम जाधव (16) खाना खा रहे थे। प्लेट में सब्जी लेने पर मरी हुई छिपकली दिखी, लेकिन तब तक परिवार ने आधा खाना खा लिया था।

छिपकली दिखते ही बचा खाना फेंक दिया गया, लेकिन करीब 15 मिनट में सभी की तबीयत बिगड़ गई। उल्टियां और चक्कर आने लगे। परिजनों ने उन्हें अहमदपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

Read News : “फाइव-स्टार होटल इन द स्काई”– गौतम अडाणी का 1000 करोड़ का बिजनेस जेट अहमदाबाद पहुँचा

अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारी जयप्रकाश केन्द्रे ने बताया कि सभी का इलाज तुरंत शुरू कर दिया गया और फिलहाल सभी की हालत स्थिर है।

Share The News
Previous articleट्रंप टैरिफ से बाजार में हलचल – गिरावट के बाद रिकवरी मोड में सेंसेक्स-निफ्टी
Next articleबरगी नगर : हरदुली उपसरपंच पंकज चौरसिया अविश्वास प्रस्ताव के बाद बर्खास्त
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here