Sunday, May 17, 2026
31.1 C
Raipur

देवभूमि उत्तराखंड में प्रबल प्रताप जूदेव को “कर्मवीर अवार्ड 2025” से सम्मानित

रामनगर (उत्तराखंड)। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा रामनगर में आयोजित राजपूताना बिज़नेस समिट 2025 में समाजसेवी और घर वापसी अभियान प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को “आज का कर्मवीर अवार्ड 2025” से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें समाजहित एवं राष्ट्रहित में निरंतर किए जा रहे कार्यों, विशेषकर घर वापसी अभियान और अन्य जनकल्याणकारी पहलों के लिए प्रदान किया गया।

समारोह में महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री जयकुमार रावल और बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री राजू सिंह ने पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर जी हुज़ूर मेवाड़ महाराणा लक्ष्यराज सिंह, पूर्व महाराष्ट्र राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, वरिष्ठ राजनेता बृजभूषण सिंह, संत-महात्मा, समाजसेवी, व्यवसायिक क्षेत्र और राजनीति के कई प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

Read News : BIG NEWS : इंदौर ट्रक हादसा : नशे में चालक की लापरवाही से 2 की मौत, 8 घायल

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आर.पी. सिंह की दूरदर्शी सोच की सभी ने सराहना की। उन्होंने इस पहल के माध्यम से यह संदेश दिया कि राजपूत समाज देश और समाजहित में अपना योगदान और अधिक प्रभावी रूप से कर सकता है।

सम्मान ग्रहण करने के उपरांत प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा, “यह पुरस्कार मेरे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि प्रेरणा है कि घर वापसी अभियान एवं अन्य सामाजिक कार्यों को और अधिक गति देकर समाज और राष्ट्र की सेवा करता रहूँ।”

Read News : Live Streaming : MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : अब बंद होगी क्रिमिनल केस की लाइव स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया पर मीम्स-रील्स बनाने वालों को करारा झटका

समारोह ने न केवल समाजहित की दिशा में प्रेरणा दी, बल्कि युवा और कार्यकर्ताओं को सामाजिक एवं जनकल्याणकारी पहलों में सक्रिय भागीदारी के लिए भी प्रोत्साहित किया।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories