Thursday, August 27, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore Crime: इंदौर में ट्रिपल डेथ से सनसनी, शक ने उजाड़ दिया...

Indore Crime: इंदौर में ट्रिपल डेथ से सनसनी, शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की हत्या के बाद पति और कथित प्रेमी ने भी दी जान

Indore Crime
Indore Crime

Indore Crime:इंदौर : इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक पारिवारिक विवाद ने तीन जिंदगियां निगल लीं। पति ने शक के चलते पहले पत्नी के मुंह में जहर ठूंसा, जब वह नहीं निगल सकी तो उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति ने भी ज़हर खाकर जान दे दी। इधर, पत्नी की मौत की जानकारी मिलते ही उसके कथित प्रेमी ने भी खंडवा के पास स्थित अपने गांव में सदमे के चलते आत्महत्या कर ली। लगातार हुई तीन मौतों के बाद हीरा नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Indore Crime:इंदौर में एक दर्दनाक पारिवारिक विवाद ने तीन लोगों की जान ले ली। घटना रविवार की बताई जा रही है, जहां एक पति हल्केवीर पटेल ने पहले अपनी पत्नी रोशनी की बेरहमी से हत्या की और बाद में खुद भी जान दे दी। मामले में तीसरी मौत पत्नी के कथित प्रेमी की हुई, जिसने प्रेमिका की मौत की खबर मिलते ही अपने खंडवा जिले में स्थित गांव में सुसाइड कर लिया।

 

Indore Crime:पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। शक और तनाव इतना बढ़ गया कि आरोपी पति ने घर में पहले पत्नी के मुंह में जबरन ज़हर ठूंसने की कोशिश की। जब वह इसे निगलने से बचने लगी तो आरोपी ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी घर से कुछ दूरी पर गया और वहीं ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली।

 

Indore Crime:इधर, जैसे ही पत्नी के प्रेमी को उसकी मौत की जानकारी मिली, उसने भी मानसिक तनाव में आकर खुदकुशी कर ली। तीनों मौतों से परिजन सदमे में है।पुलिस ने हीरानगर स्थित मेघदूत नगर स्थित घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और परिजनों व परिचितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में प्रेम संबंध और घरेलू कलह को कारण माना जा रहा है, जबकि पुलिस अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर देगी।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here