Raipur Online Betting Racket:ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर रायपुर पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5 पैनल नेटवर्क ध्वस्त, 26 आरोपी गिरफ्तार

Raipur Online Betting Racket:रायपुर: रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और अलग-अलग थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 72 घंटे तक लगातार ऑपरेशन चलाकर 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में 5 बड़े ऑनलाइन सट्टा पैनल नेटवर्क ध्वस्त किए हैं।

 

Raipur Online Betting Racket:पुलिस उपायुक्त स्मृतिक राजनाला की निगरानी में यह कार्रवाई न्यू राजेंद्र नगर, मौदहापारा, तिल्दा नेवरा और तेलीबांधा थाना क्षेत्रों में की गई। कार्रवाई के दौरान झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, हरियाणा, बिहार समेत छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, भिलाई, रायगढ़, बिलासपुर और बालोद से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Raipur Online Betting Racket:पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 लैपटॉप, 59 मोबाइल फोन, करीब 17 लाख 92 हजार रुपए नकद और एक चारपहिया वाहन जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी LOTUS365, LION4, Goldenexch, BETONLY99, POWEREXCH, Gold777 और कई अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए IPL मैचों पर सट्टा चला रहे थे।

 

Press Note Online Satta New 1

Raipur Online Betting Racket:न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सौरभ मुकीम, करण पिंजानी उर्फ किट्टू, शेख आसिफ, इमाम अहमद, दिलीप छत्री, धर्मेंद्र गजभिए, अजय यादव, प्रवीण सरकार, जय यादव, श्याम यादव और छोटू झा को गिरफ्तार किया। इनके पास से 2 लैपटॉप, 23 मोबाइल और करीब 6 लाख 94 हजार रुपए नकद जब्त किए गए।

Raipur Online Betting Racket:वहीं तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र से राहुल फलतानी, गौतम पंजवानी, किशन उर्फ सोनू हिंदुजा, प्रशांत यादव, विकास यादव, नीरज कुमार, राहुल सरकार, सुबोध यादव और गोविंद यादव को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 1 लैपटॉप, 18 मोबाइल और 4 लाख 47 हजार रुपए बरामद हुए।

Raipur Online Betting Racket:पुलिस ने बताया कि कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने के बाद से अब तक ऑनलाइन सट्टे के 18 मामलों में 100 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन मामलों में 4 करोड़ 29 लाख रुपए से ज्यादा की संपत्ति और सामान जब्त किया गया है। पुलिस अब आरोपियों की चल-अचल संपत्तियों को अटैच करने की तैयारी कर रही है।

Raipur Online Betting Racket:अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories