HomeNationalUttarakhand accident : पिथौरागढ़ में 150 फीट गहरी खाई में गिरी जीप,...

Uttarakhand accident : पिथौरागढ़ में 150 फीट गहरी खाई में गिरी जीप, 8 की मौत, 3 गंभीर घायल

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

Uttarakhand accident : पिथौरागढ़ – उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों से एक बार फिर दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पिथौरागढ़ के मुवानी क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक मैक्स जीप 150 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना सोमवार शाम मुवानी क्षेत्र के भंडारी गांव के पास हुई। जीप मुवानी से बोकटा की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर 150 फीट नीचे खाई में जा गिरा। पहाड़ी रास्तों पर मोड़ पर असंतुलन और ढलान पर फिसलन को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

मौके पर मचा कोहराम
हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस, राजस्व विभाग और आपदा प्रबंधन टीम (SDRF) को सूचना दी। राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चलाया गया। 8 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, 3 गंभीर रूप से घायल लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है, अब तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस वाहन में सवार सभी लोगों की डिटेल जुटाने में लगी हुई है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख
घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने: रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने के निर्देश दिए, घायलों को बेहतर इलाज दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया

शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की

पहाड़ों में फिर हुआ मौत का मंजर — सावधानी ही सुरक्षा, उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में हर साल मॉनसून सीजन में इस तरह के घातक सड़क हादसे सामने आते हैं। खराब सड़कें, घुमावदार मोड़ और असंतुलित वाहन संचालन कई बार जानलेवा साबित होते हैं।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here