Collector’s Notice : पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल को कलेक्टर का नोटिस, फेसबुक पोस्ट डिलीट करने का आदेश

VIKASH KHALKHO
#nishaanebaz.com

Collector’s Notice : कोरबा। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जय सिंह अग्रवाल को कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने नोटिस जारी किया है। यह नोटिस 14 जुलाई को फेसबुक पर डाली गई एक पोस्ट के संबंध में है, जिसे प्रशासन ने “दुर्भावनापूर्ण और भ्रामक” करार दिया है।

क्या है पूरा मामला…

#nishaanebaz.com (23)
#nishaanebaz.com (23)

जय सिंह अग्रवाल ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर खड़े हुए दिखते हैं, जबकि राज्यपाल रमेन डेका और कलेक्टर अजीत वसंत बैठे नजर आते हैं। अग्रवाल ने इस पोस्ट के साथ लिखा:

“छत्तीसगढ़ के वरिष्ठतम आदिवासी नेता का अपमान बहुत ही कष्टप्रद है… यह जान और सुनकर अत्यंत पीड़ा हुई।”

कलेक्टर ने कहा – “पोस्ट में की गई बात गलत, तस्वीर का गलत अर्थ निकाला गया”

कलेक्टर अजीत वसंत ने इस पोस्ट पर आपत्ति जताते हुए आधिकारिक नोटिस में कहा है:

Collector's Notice
Collector’s Notice
  • पोस्ट में दी गई जानकारी भ्रामक है।
  • ननकीराम कंवर को बैठने के लिए पूर्व से ही स्थान निर्धारित था।
  • जब यह फोटो ली गई, उस समय वे ज्ञापन देने हेतु खड़े हुए थे, न कि उन्हें बैठने का मौका नहीं दिया गया था।
  • अभिवादन भी किया गया था, इसकी पुष्टि अन्य स्रोतों से की जा सकती है।

“पोस्ट से फैला सकते हैं सामाजिक विद्वेष” – नोटिस में गंभीर आरोप

कलेक्टर वसंत ने अपने नोटिस में लिखा:

“आपका यह कृत्य सामाजिक वर्गों के बीच विद्वेष फैलाने की मंशा रखता है। यह शासन और प्रशासन की छवि धूमिल कर, आम नागरिकों में असंतोष फैलाने के प्रयास जैसा है, जो भारतीय न्याय संहिता के तहत दंडनीय अपराध है।”

क्या कहा गया है नोटिस में?

  • फेसबुक पोस्ट को तत्काल डिलीट करने का निर्देश
  • ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
  • शासन के विरुद्ध असंतोष फैलाने की आशंका जताई गई

राजनीतिक प्रतिक्रिया का इंतजार

हालांकि जय सिंह अग्रवाल की ओर से अब तक इस नोटिस पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन इस पूरे मामले ने एक बार फिर राजनीति और प्रशासन के बीच सोशल मीडिया की भूमिका को बहस का विषय बना दिया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *