Raipur Moudhapara Police Bar Raid: जन्माष्टमी पर शुष्क दिवस का उल्लंघन: मौदहापारा पुलिस की कार्रवाई, शराब और ₹2300 नगद जब्त

VIKASH KHALKHO

रायपुर। Nishaanebaz.com-Raipur Dry Day Liquor Sale Platinum Bar Case: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राज्य सरकार द्वारा घोषित शुष्क दिवस (Dry Day) के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए बार से चोरी-छिपे शराब बेचने का मामला सामने आया है। मौदहापारा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्लैटिनम बार के संचालक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जबकि बार के सुरक्षा गार्ड पर भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मौके से अंग्रेजी शराब की बोतल और बिक्री की नगद राशि बरामद की है। इसके अलावा बार का लाइसेंस निलंबित करने के लिए आबकारी विभाग को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

Read More : Indore Metro: अब 17.5 KM रूट पर दौड़ेगी मेट्रो, हर 15 मिनट में ट्रेन; रिटर्न टिकट पर 5% छूट

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर राज्य शासन द्वारा पूरे प्रदेश में शुष्क दिवस घोषित किया गया था। इस दौरान सभी मदिरा दुकानों व बार को बंद रखने के सख्त निर्देश थे।

Read More : अक्षय से कियारा तक, एक्टिंग से पहले बच्चों को पढ़ाते थे ये बॉलीवुड स्टार्स! नाम जानकर चौंक जाएंगे

शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे मौदहापारा पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि गली नंबर 01, पूनम होटल के सामने स्थित प्लैटिनम बार के अंदर से अवैध रूप से शराब निकालकर बाहर बेची जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस ने बार संचालक पलाश मल्होत्रा (पिता संदीप मल्होत्रा, उम्र 26 वर्ष) को अवैध रूप से शराब बेचते पकड़ा। पूछताछ और तलाशी में उसके पास से एक बोतल अंग्रेजी शराब और ₹2,300 नगद जब्त किए गए।

Read More : Indore News: शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव करेंगे शिक्षकों से वन-टू-वन संवाद, बच्चों के भविष्य और संस्कार पर रहेगा फोकस

पुलिस ने आरोपी संचालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 223 और आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ब) के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, मामले में संलिप्तता पाए जाने पर सुरक्षा गार्ड के खिलाफ धारा 170 BNSS के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आबकारी विभाग को पृथक से पत्र लिखकर प्लैटिनम बार का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की सिफारिश की है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *