Ambikapur School Ragging Police Action: हॉस्टल में देर रात रैगिंग और खूनी संघर्ष; 4 नाबालिग छात्रों पर FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

VIKASH KHALKHO

अंबिकापुर। Nishaanebaz.com-Ambikapur Prayas School Ragging Case: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर हिंसा का बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्कूल के हॉस्टल में 12वीं कक्षा के छात्रों ने रैगिंग के दौरान 11वीं कक्षा के दो मासूम छात्रों पर लोहे के कड़े से हमला कर दिया।

हमले में दोनों जूनियर छात्रों के सिर फट गए और वे मौके पर ही बेहोश हो गए। आरोप है कि छात्रों के लहूलुहान होने के बावजूद स्कूल और हॉस्टल प्रबंधन ने परिजनों को घटना की कोई सूचना नहीं दी।

Read More : Bhopal News: भारी बारिश के बाद कोलार में धंसी सड़क, जमीन में समाईं 3 गाड़ियां; क्रेन से निकाला बाहर

घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के प्रयास आवासीय विद्यालय हॉस्टल की है। 3 सितंबर की देर रात लगभग 11:30 से 12 बजे के बीच 12वीं के कुछ छात्रों ने जूनियर छात्रों को घेरा और रैगिंग शुरू कर दी। विरोध करने पर उन पर लोहे के कड़े से जानलेवा हमला कर दिया गया।

Read More : CG News: झीरम घाटी हत्याकांड में आज का दिन अहम! 13 साल पुराने और 29 मौतों वाले केस में फैसले का इंतजार

School Ragging Caseजब मामला पुलिस थाने पहुंचा, तब जाकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी मिली। घायल छात्र प्रशांत के पिता अजय कुमार मार्को ने बताया कि उनके बेटे ने फोन कर आपबीती सुनाई। उन्होंने हॉस्टल अधीक्षक और प्राचार्य पर मामला दबाने और सूचना न देने का सीधा आरोप लगाया है।

विवरण (Case Summary) जानकारी / स्थिति (Details / Status)
घटनास्थल (Location) प्रयास आवासीय विद्यालय हॉस्टल, थाना गांधीनगर, अंबिकापुर (सरगुजा)
पीड़ित छात्र (Victims) कक्षा 11वीं के 2 छात्र (प्रशांत व अन्य)
आरोपी (Accused) कक्षा 12वीं के 4 नाबालिग छात्र
कार्रवाई (Legal Action) गांधीनगर थाने में 4 नाबालिगों पर FIR दर्ज
प्रबंधन पर आरोप (Allegation) परिजनों को सूचना न देने और घटना छिपाने का आरोप

Read More : Indore Metro: अब 17.5 KM रूट पर दौड़ेगी मेट्रो, हर 15 मिनट में ट्रेन; रिटर्न टिकट पर 5% छूट

मामला सामने आने के बाद परिजनों ने हॉस्टल में बच्चों की सुरक्षा पर गहरी चिंता जताई है और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हॉस्टल में रह रहे अन्य छात्रों में भी इस खूनी वारदात के बाद डर का माहौल है।

Read More : छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता असर! 24 घंटे में 26 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, कोरोना की भी एंट्री

गांधीनगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 4 नाबालिग आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और नियमानुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। परिजनों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *