US Tariffs : नई दिल्ली। अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ बुधवार सुबह 9 बजे (भारतीय समयानुसार) से लागू कर दिया है। यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा के बाद अमल में आया। इसमें 25 प्रतिशत सामान्य टैरिफ और 25 प्रतिशत रूस से कच्चा तेल खरीदने के कारण लगाया गया रेसिप्रोकल पेनाल्टी टैरिफ शामिल है।
US Tariffs : ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) की रिपोर्ट बताती है कि इस नए टैरिफ से भारत के करीब ₹5.4 लाख करोड़ मूल्य के निर्यात पर असर पड़ सकता है। इसमें फार्मा, इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल और कृषि उत्पाद जैसे प्रमुख सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में तनाव और गहरा सकता है। अमेरिकी बाजार भारत के लिए अहम निर्यात गंतव्य है, ऐसे में यह टैरिफ भारतीय उद्योग और रोजगार पर बड़ा दबाव डाल सकता है।
सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार कूटनीतिक स्तर पर इस मुद्दे को उठाने की तैयारी में है। वहीं कारोबारी जगत इसे देश की अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर झटका मान रहा है।













