Ganesh Chaturthi 2025 : विघ्नहर्ता गणपति के स्वागत में उमड़ा पूरा देश, जानें पूजा सामग्री, विधि और स्थापना का समय

Parivesh
Ganesh Chaturthi 2025

Ganesh Chaturthi 2025 : नई दिल्ली। आज 27 अगस्त 2025 को पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ गणेश चतुर्थी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश का जन्मोत्सव माना जाता है। इस अवसर पर भक्त अपने घरों और पंडालों में गणपति बप्पा की स्थापना कर उन्हें मोदक, दूर्वा और फूलों से पूजा-अर्चना अर्पित कर रहे हैं।

Ganesh Chaturthi 2025 : मान्यता है कि घर में गणेश जी की स्थापना से विघ्न दूर होते हैं और सुख, समृद्धि तथा शुभता का वास होता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इसी दिन माता पार्वती के उबटन से बनाए बालक को भगवान शिव ने हाथी का मस्तक लगाकर नया जीवन दिया और उन्हें प्रथम पूज्य देवता घोषित किया। तभी से हर शुभ कार्य की शुरुआत गणेश वंदना से होती है।

गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त
आज गणेश प्रतिमा की स्थापना का सर्वोत्तम समय सुबह 11:05 बजे से दोपहर 1:40 बजे तक रहेगा। इस अवधि को अत्यंत मंगलकारी माना गया है। पंचांग के अनुसार, अमृत काल सुबह 7:33 से 9:09 तक और शुभ चौघड़िया 10:46 से 12:22 तक रहेगी।

गणेश पूजन सामग्री
पूजन के लिए फल, धूप, दीप, गंगाजल, जनेऊ, सिंदूर, कलश, सुपारी, मोदक, चंदन, पुष्प, पान का पत्ता, नारियल, दूर्वा, पंचमेवा और लाल–पीले वस्त्र का विशेष महत्व है।

देशभर के मंदिरों और पंडालों में आज सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। ‘‘गणपति बप्पा मोरया’’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा है। गणेश चतुर्थी से शुरू होने वाला यह उत्सव अगले दस दिनों तक चलेगा और अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति विसर्जन के साथ संपन्न होगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *