Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh Big Breaking : 3200 करोड़ का छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : EOW ने...

Big Breaking : 3200 करोड़ का छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : EOW ने पेश किया छठवां अभियोग पत्र, भाटिया को मिला 14 करोड़

0
258

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के दौरान हुए बहुचर्चित 3200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले की जांच कर रही आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने रायपुर की विशेष न्यायालय में छठवां अभियोग पत्र दाखिल किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि प्रशासनिक अधिकारियों और नेताओं का एक सिंडिकेट शराब सप्लाई, कमीशन वसूली और अवैध बिक्री के जरिए अरबों रुपए का घोटाला करता रहा।

Read News : छत्तीसगढ़ में बाढ़ बेकाबू, बस्तर के गांव डूबे, 6 लोग हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू

सिंडिकेट का खुलासा

EOW के अनुसार, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी अनिल टुटेजा, अरुणपति त्रिपाठी, निरंजन दास, अनवर ढेबर, विकास अग्रवाल, अरविंद सिंह सहित कई अधिकारी और कारोबारी मिलकर इस अवैध नेटवर्क को चलाते थे। सरकारी शराब दुकानों पर कमीशन वसूली, डिस्टलरी में अतिरिक्त शराब बनाकर अवैध बिक्री, और विदेशी शराब की सप्लाई में भी गड़बड़ी की गई।

Read News : जम्मू में भारी बारिश के चलते 10 से अधिक ट्रेनों का रद्द होना, जानिए कौन-कौन सी गाड़ियां प्रभावित

248 करोड़ का नुकसान ठेका कंपनियों के कारण

साल 2020-21 में लागू नई आबकारी नीति के तहत विदेशी शराब की सप्लाई के ठेके तीन निजी कंपनियों—ओम साई ब्रेवरेज, नेक्सजेन पावर इंजिटेक, और दिशिता वेंचर्स—को दिए गए। इस ठेके के कारण राज्य सरकार को लगभग 248 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

बड़े लेन-देन और रिश्वतखोरी

ओम साई ब्रेवरेज से जुड़े विजय कुमार भाटिया को मुख्य लाभार्थी बताया गया है, जिन्हें 14 करोड़ रुपये मिले। वहीं, नेक्सजेन पावर इंजिटेक से जुड़े संजय मिश्रा, मनीष मिश्रा और अभिषेक सिंह को कुल मिलाकर करीब 11 करोड़ रुपए मिले। यह रकम डमी डायरेक्टरों और अलग-अलग खातों के माध्यम से निकाली गई।

गिरफ्तारी और आगे की जांच

EOW ने अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है। जांच एजेंसी ने बताया कि यह सिंडिकेट 2020 से 2023 तक सक्रिय रहा और इसे राजनीतिक-प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त था। विदेशी शराब कमीशन से जुड़े मामले की जांच अभी जारी है।

Read News : भोपाल : गणेश चतुर्थी पर पूरे प्रदेश में पहली बार सरकारी छुट्टी घोषित

राजनीतिक हलचल तेज

3200 करोड़ के इस घोटाले को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गर्माता नजर आ सकता है।

Share The News
Previous articleछत्तीसगढ़ में बाढ़ बेकाबू, बस्तर के गांव डूबे, 6 लोग हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
Next articleSalasar Balaji Live : सलासर बालाजी मंदिर में भव्य मंगला आरती, करें लाइव दर्शन…
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here