फर्रुखाबाद। थाना कादरीगेट क्षेत्र के सातनपुर मंडी रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर में शनिवार को अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके में भवन की छत समेत कई हिस्से उड़ गए और आसपास के मकानों की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए।
इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
Read More : RBI new system : आज से चेक क्लियर होंगे एक ही दिन में, RBI ने लागू किया नया सिस्टम
प्रारंभिक जांच में विस्फोट के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस ने इलाके को घेर लिया है। भारी पुलिस बल, बम निरोधक दस्ते और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर तैनात हैं। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि धमाका गैस सिलेंडर, शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य विस्फोटक पदार्थ के कारण हुआ या नहीं।
धमाके के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पड़ोसियों और राहगीरों ने तत्काल राहत और बचाव कार्यों में मदद की। फर्रुखाबाद पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच के बाद ही विस्फोट के कारणों की पुष्टि की जा सकेगी।













