Rewa Airport : रीवा एयरपोर्ट से शुरू हो रही इंडिगो की कनेक्टिंग फ्लाइट, 72 सीटर विमानों से अब होगा आसान सफर

VIKASH KHALKHO

रीवा। अब विंध्य के यात्रियों के लिए भारत के महानगरों तक पहुंचना और भी आसान हो जाएगा। रीवा एयरपोर्ट से इंदौर के लिए इंडिगो की 72 सीटर कनेक्टिंग फ्लाइट प्रतिदिन उड़ान भरने जा रही है। इससे पहले रीवा से सिर्फ भोपाल के लिए फ्लाई ओला की उड़ान उपलब्ध थी।

मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि अक्टूबर माह के अंत तक यह फ्लाइट शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि रीवा-इंदौर कनेक्टिविटी से न सिर्फ विंध्य में निवेश को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि रीवा को मेडिकल हब बनाने के सपने को भी गति मिलेगी।

Read More : Cricket News : शुभमन गिल बने वनडे कप्तान, श्रेयस उपकप्तान, शमी-जडेजा टीम से बाहर — टीम चयन में दिखा भविष्य का रोडमैप

इंडिगो कंपनी रीवा और नवी मुंबई में अपना सब-स्टेशन स्थापित कर रही है। इसके बाद रीवा के यात्री सीधे इंदौर समेत अन्य महानगरों तक आसानी से सफर कर सकेंगे।

Read More : Maharashtra : ठाणे स्टेशन पर महिला ने उड़ाए यात्रियों के जेवरात, जीआरपी ने धर दबोचा

“रीवा-इंदौर के बीच इंडिगो की कनेक्टिंग फ्लाइट से विंध्यवासियों को बहुत लाभ मिलेगा, निवेश और मेडिकल हब के सपने साकार होंगे।”
— राजेंद्र शुक्ला, डिप्टी सीएम मध्य प्रदेश शासन

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *