अनोखा मामला : ग्वालियर : अजब-गजब मामला सामने आया है, जहां एक घोड़ा बार-बार अपने मालिक के घर से भागकर महलगांव के एक ही घर में पहुंच जाता है। मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के महल गांव का है।
अनोखा मामला : घोड़े के मालिक कमल ने घर से गायब होने पर चोरी का आरोप लगाया। लेकिन घोड़े को किन्नू नाम के व्यक्ति ने खिला-पिलाकर अपने घर में रख लिया। घर वाले उसकी देखभाल कर रहे थे और पुलिस को भी सूचना दी ताकि किसी पर चोरी का आरोप न लगे।
पुलिस ने मामले की जांच की और अंततः कोमल और किन्नू को थाने बुलाया। दोनों पक्षों के समझौते के बाद घोड़े का खर्च अब मालिक कोमल को देना होगा। यह मामला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि घोड़ा हर बार 3 किलोमीटर दूर उसी घर तक पहुंच जाता था।













