Saturday, September 26, 2026
Home Madhya Pradesh umaria-health-center-construction-inspection: 5.73 करोड़ के अस्पताल निर्माण में गड़बड़ी! कलेक्टर ने घटिया काम...

umaria-health-center-construction-inspection: 5.73 करोड़ के अस्पताल निर्माण में गड़बड़ी! कलेक्टर ने घटिया काम देख जताई नाराजगी

umaria-health-center-construction-inspection: उमरिया जिले के नौरोजाबाद में निर्माणाधीन 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का कलेक्टर राखी सहाय ने औचक निरीक्षण किया। करीब 5 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस अस्पताल में निरीक्षण के दौरान गुणवत्ताविहीन निर्माण सामग्री मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई।

umaria-health-center-construction-inspection:टाइल्स की गुणवत्ता पर उठे सवाल

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल भवन के विभिन्न कक्षों का जायजा लिया। इस दौरान लगाई जा रही टाइल्स की गुणवत्ता खराब पाई गई, जिस पर उन्होंने ठेकेदार को फटकार लगाते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

umaria-health-center-construction-inspection:धीमी प्रगति पर भी जताई नाराजगी

कलेक्टर राखी सहाय ने निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार पर भी असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को तय समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।

umaria-health-center-construction-inspection:“गुणवत्ता और समय-सीमा दोनों जरूरी”

कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा दोनों का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर मिल सकें।

umaria-health-center-construction-inspection:करोड़ों की लागत से बन रहा नया स्वास्थ्य केंद्र

यह नया 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुराने 6 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जगह बनाया जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद नौरोजाबाद और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

umaria-health-center-construction-inspection: निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ अभय सिंह, कार्यपालन यंत्री पीआईयू और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here