Top 10 News Today 8 July 2025 : देश-प्रदेश की सबसे बड़ी और सबसे असरदार 10 खबरें एक नज़र में!
1 . ब्रासीलिया में मोदी का शिव तांडव स्त्रोत से भव्य स्वागत
नई दिल्ली। PM Modi Foreign Trip : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों 5 देशों की विदेश यात्रा पर हैं और इस कड़ी में अब वह ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया पहुंच चुके हैं। ब्रासीलिया में उनका स्वागत शिव तांडव स्तोत्र और भारतीय शास्त्रीय नृत्य के साथ पारंपरिक भारतीय अंदाज में किया गया। इससे पहले पीएम मोदी रियो डी जेनेरियो में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे।
2 . छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को बड़ा झटका : 15 ट्रेनें रद्द
बिलासपुर। Train Canceled : रेलवे ने झारसुगुड़ा यार्ड के आधुनिकीकरण और इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 16 अगस्त से 10 सितंबर 2025 तक दक्षिण पूर्व रेलवे में पूर्ण ट्रैफिक ब्लॉक घोषित किया है। इस दौरान छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 15 एक्सप्रेस ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। दो ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा, दो ट्रेनों को गंतव्य से पहले समाप्त कर दिया जाएगा और सात ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंबित चलेंगी।
3 . BJP Poster War : संविधान बचाओ’ सभा को बताया ढोंग, तंज कसते हुए कहा, ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं…..
रायपुर। BJP Poster War : छत्तीसगढ़ में राजनीतिक पोस्टर वॉर और भी तीखा होता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रायपुर में आयोजित कांग्रेस की ‘किसान-जवान-संविधान’ सभा को लेकर करारा हमला बोला है। भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक व्यंग्यात्मक पोस्टर जारी कर कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाए हैं। इस पोस्टर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हाथों में तख्तियां लिए दिखाया गया है, जिन पर लिखा है – “किसान, जवान, संविधान” और “संविधान बचाओ”। इसके नीचे दो पात्रों की बातचीत है – एक कहता है, “देखो, कांग्रेसी फिर ढोंग करने निकले हैं”, तो दूसरा पलटता है, “ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं।”
4 . MP Drugs Scandal : 1800 करोड़ का एमडी ड्रग्स कांड पर बड़ा अपडेट…
भोपाल। MP Drugs Scandal : देश को हिला देने वाले 1800 करोड़ रुपये के मेफेड्रोन (MD) ड्रग्स मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। बगरोदा स्थित अवैध फैक्ट्री से बरामद की गई 907 किलोग्राम एमडी ड्रग्स मामले में कोर्ट ने चार आरोपियों पर आरोप तय कर दिए हैं, जबकि इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपी अभी भी फरार हैं।
5 . Film City In Raipur : फिल्म सिटी से बदलेगी रायपुर की पहचान, रोजगार और निवेश को मिलेगी नई उड़ान…..
रायपुर। Film City In Raipur : छत्तीसगढ़ अब सिर्फ खनिज, नदियों और जनजातीय संस्कृति के लिए नहीं जाना जाएगा, बल्कि बहुत जल्द यह देश की बड़ी फिल्म इंडस्ट्री का नया केंद्र बन सकता है। राजधानी रायपुर के समीप माना-तूता में 70 एकड़ जमीन पर ‘चित्रोत्पला फिल्म सिटी’ का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने जा रहा है। यह सपना अब साकार होने की दहलीज पर है पूरी खबर
6 . Indigo Flight Emergency Landing : इंदौर से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग…..
इंदौर। Indigo Flight Emergency Landing : सुबह इंदौर से रायपुर के लिए उड़ान भर रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में अचानक तकनीकी समस्या आने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। उड़ान भरने के महज आधे घंटे बाद विमान में फॉल्स अलार्म सक्रिय हो गया, जिसके चलते पायलट को तत्काल आपातकालीन लैंडिंग का निर्णय लेना पड़ा। फ्लाइट सुबह 6:30 बजे इंदौर एयरपोर्ट से रवाना हुई थी, लेकिन 7:15 बजे पायलट ने विमान को देवी अहिल्या हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार दिया। इस दौरान यात्रियों ने हल्का झटका महसूस किया और कुछ समय के लिए घबराहट की स्थिति बन गई।
7 . Indore News : कोरोना का असर बरकरार : दो महिलाओं की मौत, अब तक 187 केस दर्ज….
इंदौर। Indore News : शहर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने चिंता बढ़ा दी है। बीते दो दिनों में कोविड से पीड़ित दो महिलाओं की मौत दर्ज की गई है। मृतकों में एक महिला की उम्र 55 साल और दूसरी की 64 साल बताई गई है। दोनों पहले से कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थीं, जिससे संक्रमण के बाद उनकी हालत और बिगड़ गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस साल इंदौर में अब तक कोरोना के 187 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से कुछ मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि बाकी को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
8 . Bhopal Breaking : राजधानी में 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जानें पूरा मामला….
भोपाल। Bhopal Breaking : राजधानी भोपाल में पुलिस विभाग की अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई की गई है। ट्रांसफर के आदेशों को नजरअंदाज करने वाले 8 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। इस सख्त कार्रवाई को डीसीपी श्रद्धा तिवारी ने अंजाम दिया। पूरी खबर
9 . Hema Malini Controversy : ब्रज में उबाल : हेमा मालिनी के बयान पर भड़कीं महिलाएं, बोलीं, पहचान मिटाने वालों को पहले भगाओ…..
मथुरा । Hema Malini Controversy : ब्रज क्षेत्र में प्रस्तावित बांके बिहारी कॉरिडोर को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मथुरा से सांसद हेमा मालिनी के बयान – “जिसको जहां जाना है, चला जाए, कॉरिडोर बनकर रहेगा” – पर अब स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। विशेष रूप से ब्रज की महिलाओं ने खुलकर विरोध दर्ज किया है और चेताया है कि ब्रज की पहचान से खेलने वालों को अब यहां से खदेड़ा जाएगा।
10 . Chhattisgarh High Court : मंदिर की संपत्ति पर पुजारी का कोई हक नहीं….
बिलासपुर। Chhattisgarh High Court : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण और भविष्य में मिसाल बनने वाले फैसले में स्पष्ट किया है कि मंदिर की संपत्ति पर पुजारी का कोई मालिकाना हक नहीं होता। कोर्ट ने दो टूक कहा कि पुजारी केवल देवता की सेवा और पूजा-पद्धति के लिए नियुक्त प्रतिनिधि होता है, न कि मंदिर संपत्ति का स्वामी। यह फैसला जस्टिस बिभु दत्ता गुरु की एकलपीठ ने दिया। मामला धमतरी जिले के प्रसिद्ध श्री विंध्यवासिनी मां बिलाईमाता मंदिर से जुड़ा है, जहां मंदिर के पुजारी परिषद अध्यक्ष मुरली मनोहर शर्मा ने मंदिर ट्रस्ट की संपत्ति पर अधिकार जताते हुए अपना नाम ट्रस्ट रिकॉर्ड में दर्ज कराने की मांग की थी।











