रायपुर। TI Promotion Breaking : छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने प्रमोशन की बड़ी सूची जारी करते हुए 46 पुलिस इंस्पेक्टरों को डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) पद पर पदोन्नत किया है। साथ ही, 7 सहायक सेनानियों (Assistant Commandant) को भी प्रमोट किया गया है। प्रमोशन आदेश जारी कर दिया गया है, अब इन अधिकारियों की नई पोस्टिंग के लिए प्रक्रिया शुरू होगी।
गृह विभाग के अनुसार, प्रमोटेड डीएसपी की पोस्टिंग के लिए फाइल विभागीय मंत्री होते हुए मुख्यमंत्री तक भेजी जाएगी। क्योंकि डीएसपी राजपत्रित श्रेणी में आते हैं, ऐसे में इनकी नियुक्ति मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद ही होगी। सूत्रों के अनुसार पोस्टिंग में कुछ समय लग सकता है।
इस प्रमोशन को लेकर पुलिस महकमे में खुशी की लहर है। बता दें कि डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) की बैठक के बाद यह आदेश जारी किया गया है। जल्द ही पोस्टिंग संबंधी अगली अधिसूचना जारी होने की संभावना है।
















