Wednesday, March 25, 2026
36.1 C
Raipur

आज का राशिफल, इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य

Aaj Ka Rashifal 22 April: आज मंगलवार का दिन है, जो श्रावण नक्षत्र और शुभा योग के संयोग के साथ आया है। यह दिन कुछ राशि वालों के लिए खास हो सकता है—भाग्य का साथ मिलने वाला है और कार्यों में सफलता की संभावना है। कुछ लोगों को शुभ सूचना मिल सकती है, जबकि कुछ को लेन-देन से बचना चाहिए। आज मन की इच्छाएं पूरी होने के संकेत भी मिल रहे हैं।

मेष (Aries):
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आप न सिर्फ जरूरी कार्यों में रुचि दिखाएंगे, बल्कि बिखरे व्यवसाय को भी संभालने की कोशिश करेंगे। संतान के करियर को लेकर कोई चिंता थी, तो वह भी काफी हद तक दूर हो सकती है। वरिष्ठों की बातों को नजरअंदाज न करें वरना नुकसान हो सकता है।

वृषभ (Taurus):
वृषभ राशि वालों के लिए दिन सूझबूझ से काम लेने का है। आप कार्यों में व्यस्त रहेंगे और किसी मित्र के साथ घूमने-फिरने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें और पारिवारिक मामलों में समझदारी दिखाएं।

मिथुन (Gemini):
मिथुन राशि के लिए कानूनी मामलों में आज राहत का दिन हो सकता है। कोई शुभ सूचना मिल सकती है, लेकिन जल्दबाजी न करें। कोई बड़ा प्रोजेक्ट भी मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में सहयोग और नेटवर्किंग फायदेमंद रहेगी। अविवाहितों के जीवन में कोई नया रिश्ता दस्तक दे सकता है।

कर्क (Cancer):
कर्क राशि के लिए दिन सकारात्मक है। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। विद्यार्थियों को मानसिक राहत मिलेगी। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है, लेकिन सरकारी योजनाओं से लाभ संभव है। अजनबी से लेनदेन से बचें।

सिंह (Leo):
सिंह राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। कई कार्यों में एक साथ हाथ लगाने से एकाग्रता बढ़ेगी, लेकिन जिम्मेदारियों में गड़बड़ी हो सकती है। माताजी नाराज़ हो सकती हैं, इसलिए ध्यान दें। परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।

कन्या (Virgo):
कन्या राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। बिजनेस में सुधार दिखेगा और सरकारी टेंडर मिलने की संभावना है। घर की साज-सज्जा पर ध्यान देंगे। संतान को आपकी बात बुरी लग सकती है, इसलिए संवाद में सावधानी रखें।

तुला (Libra):
तुला राशि वालों को आज भावुकता और जल्दबाजी से बचना चाहिए। अजनबियों से दूरी रखें, वे नुकसान पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्य में दिक्कत हो तो डॉक्टर से सलाह लें। मित्र से मन की बात कह सकते हैं। नया वाहन खरीद सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio):
वृश्चिक राशि के जातकों का मन काम को लेकर परेशान रह सकता है। संतान की सेहत चिंता का कारण बनेगी। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी परिजन से निराशाजनक खबर मिल सकती है। भाई-बहनों से संबंध अच्छे रहेंगे। आर्थिक अड़चन दूर हो सकती है।

धनु (Sagittarius):
धनु राशि वालों के लिए आज नया घर या दुकान खरीदने का दिन हो सकता है। अतिथि आगमन से घर में व्यस्तता रहेगी। कामों को टालना नुकसानदायक हो सकता है। विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे। ससुराल पक्ष से तनाव हो सकता है।

मकर (Capricorn):
मकर राशि के लिए दिन सकारात्मक है। नया प्रयास सफलता देगा। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी। बिजनेस में बदलाव लाभदायक रहेंगे। पुरानी गलती पर पछतावा हो सकता है। लॉन्ग टर्म निवेश के लिए दिन अच्छा है।

कुंभ (Aquarius):
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन धन-संपत्ति में वृद्धि का है। किसी के बहकावे में आकर निर्णय न लें। पुराना लेनदेन निपटाना होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। पारिवारिक समस्याएं हलचल मचा सकती हैं। पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है।

मीन (Pisces):
मीन राशि के लिए आज आवश्यकताओं की पूर्ति का दिन है। आप परिश्रम से पीछे नहीं हटेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ी इनकम रुक सकती है। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में समस्या आने से आप भी चिंतित रहेंगे। लोन लेने में देरी संभव है। संतान के लिए नया वाहन खरीद सकते हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

Khallari Temple ropeway accident: खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा केबल टूटने से मचा हड़कंप, महिला की मौ*त

Khallari Temple ropeway accident: खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा केबल टूटने से मचा हड़कंप, महिला की मौ*त

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Latest YouTube Shorts

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories