शिक्षक ने बच्चों को पिलाई शराब, जिला प्रशासन ने शिक्षक को किया निलंबित

Parivesh
शिक्षक ने बच्चों को पिलाई शराब, जिला प्रशासन ने शिक्षक को किया निलंबित

कटनी (मध्यप्रदेश)। शिक्षक जैसे गरिमामय पद को कलंकित करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शासकीय विद्यालय में पदस्थ शिक्षक लाल नवीन प्रताप सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह सात स्कूली बच्चों को शराब पिलाते नजर आ रहे हैं। मामले के उजागर होते ही जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

घटना कटनी जिले के बड़वारा विकासखंड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरही की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शिक्षक बच्चों को एक के बाद एक शराब परोसते हैं, जो समाज और शिक्षा व्यवस्था के लिए बेहद शर्मनाक है।

वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने जिला शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच के निर्देश दिए। जांच के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी पृथ्वीपाल सिंह ने 6 विकासखंडों के बीआरसी से पुष्टि कराई, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि वीडियो में दिख रहा शिक्षक लाल नवीन प्रताप सिंह ही है।

प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर शिक्षक को मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियमों के उल्लंघन और गंभीर अनैतिक आचरण के आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उन्हें विकासखंड बड़वारा में अटैच किया गया है, जहां आगे की विभागीय जांच जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *