रायपुर पुलिस अभिरक्षा से आरोपी फरार, चार पुलिसकर्मी निलंबित

TweeLabs
रायपुर पुलिस अभिरक्षा से आरोपी फरार, चार पुलिसकर्मी निलंबित

रायपुर। अमनाका थाना क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के आरोपी की पुलिस अभिरक्षा से फरारी के मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मामला थाना अमनाका में दर्ज अपराध क्रमांक 118/25, धारा 21(बी) के तहत है, जिसमें दो आरोपियों – धर्मेन्द्र सिंह पिता पूरन सिंह और अमृतपाल सिंह पिता सुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया था। इसी दौरान आरोपी अमृतपाल सिंह फरार हो गया।

एसएसपी के आदेश पर जिन चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है, वे हैं:

  1. प्रधान आरक्षक क्रमांक 555 मेलाराम प्रधान

  2. प्रधान आरक्षक (मोहर्रिर) क्रमांक 1637 प्रमोद पटेल

  3. आरक्षक (मददगार) क्रमांक 2628 रिजवी डहरिया

  4. आरक्षक क्रमांक 846 सचिन मंगेशकर

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *